Mobile Photography: फोन से DSLR कैमरे जैसे से फोटो कैसे लें

आजकल फोटो खिचवाना हर किसी को पसंद है लेकिन कैमरा के लेवल की फोटो मोबाइल से कैसे लें ये हर किसी को नहीं पता क्योंकि हर किसी के पास अच्छे कैमरा वाला फोन होना मुस्किल है लेकिन कितना भी आपके मोबाइल का कैमरा अच्छा क्यों न हो पर सिंपल Mobile Photography से आप कैमरा के लेवल की फोटो नहीं ले सकते हो पर हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ट्रिक्स बतायेंगे जिनके द्वारा आप Camera Photography से भी अच्छी Mobile Photography कर सकते हो|


Mobile Photography: फोन से DSLR कैमरे जैसे से फोटो कैसे लें


DSLR Camera जैसी फोटो मोबाइल से कैसे लें 

Mobile Photography से DSLR जैसी फोटो लेने के लिए आपको सबसे पहले देखना होगा की आपके फोन में Camera2 API Enable है या नहीं अगर आपके फोन में Camera2 API Enable नहीं है तो ये ट्रिक आपके मोबाइल में काम नहीं करेगी|

कैसे जानें Camera2 API Enable है या नहीं?


Camera2 API देखने के लिए आपको Camera2 API Probe एप्लीकेशन की जरुरत पड़ेगी जोकि आपको Google Play Store पर मिल जायेगा आपको उसे इंस्टाल करके ओपन करना है|

एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको Hardware Support Level दिखाई देगा उसके सामने 4 चीज़ें दिखाई देंगी Level_3, Full, Limited, और Legacy अगर आपको Level3 या Full हरे कलर में दिखाई देता है तो आपके फोन में ये ट्रिक काफी अच्छे से काम करेगी और Limited हरे कलर में है तो काफी कम उम्मीद है फिर भी आप एक बार प्रयास करके देख सकते हो और अगर ये तीनो लाल कलर में है और Legacy हरे कलर में है तो ये ट्रिक बिलकुल भी आपके फोन में काम नहीं करेगी| 

इसके बाद आपको 2 Applications की जरुरत पड़ेगी पहला Google Camera (GCAM) और दूसरा Lightroom या Snapseed ये दोनों एप्लीकेशन तो आपको Play Store पर ही मिल जायेंगे लेकिन GCAM आपको Google से डाउनलोड करना पड़ेगा|

GCAM कैसे डाउनलोड करें?

GCAM डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल पर जाना है उसके बाद आपको पहले Gcam For लिखना है उसके बाद आपको अपने फोन का मॉडल डालना है जैसे की Gcam For Samsung S7 Edge, Gcam For Pocco F1 जो भी आपके फोन का मॉडल हो उसे लिखना है और टॉप पर जो Websites आएँगी उनमें से आपको Gcam Download और Install कर लेना है| 

एक बात ध्यान रखे आपको आपके मोबाइल का ही Gcam डाउनलोड करना अगर कोई करोगे तो वो आपके मोबाइल में काम नहीं करेगा और अगर आपको आपके मोबाइल के लिए Perfect Gcam नहीं मिलता है तो आप हमें बताएं हम आपकी मदद ज़रुर करेंगे|

Gcam क्या है और कैसे काम करता है?

Google Camera को Gcam बोला जाता है जोकि Google के Pixel Phones में आता है और ये एक ही कैमरा से काफी अच्छा बैकग्राउंड को Blur कर सकता है क्योंकि सबसे पहले ये सिंपल फोटो लेता है उसके बाद Software के जरिये उसके बैकग्राउंड को Blur करता है| 

Download Lightroom या Snapseed 

Snapseed या  Lightroom आप सीधे Play Store से ही डाउनलोड कर सकते हो अगर आप चाहें तो एक या दोनों एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हो|

Gcam को इस्तेमाल कैसे करें? 


जब आप Gcam अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेते हो तो आपको उसे ओपन करना है और Portrait Mode को Select करना है और सबसे जरूरी बात आप जब Gcam Camera से Portrait mode में फोटो ले उस से पहले आपको हल्का सा Zoom कर लेना है जिस से की Background काफी अच्छे से Blur होगा और आपको हमेशा खासकर आधी फोटो ही लेनी है क्योंकि फुल फोटो इतनी अच्छी नहीं आएगी आधे के मुकाबले|

Gcam से फोटो क्लिक करने के बाद आपको थोड़ी देर रुकना होगा क्योंकि ये Optimize होने में काफी थोड़ा टाइम लगाता है अगर फोन का Processor कमजोर हो तो लेकिन अगर Processor हैवी हो तो फोटो तुरंत optimize हो जाती है|

Mobile Photography Gcam के साथ 


Gcam से ली हुईं फोटो देखने में आपको थोड़ी अजीब लगेगी क्योंकि इसके कलर काफी अजीब दिखाई देंगे इसके बाद Gcam की फोटो को थोड़ा एडिट करना पड़ेगा उसके लिए आपको Snapseed या Lightroom का इस्तेमाल करना होगा आप दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हो पर हमने खासकर Snapseed का ही इस्तेमाल किया है क्योंकि इसमें आपको ज्यादा कुछ एडिट करने की जरुरत नहीं हो सिर्फ थोड़े कलर और brightness बागेरहा Adjust करनी होती है|

अगर आप Lightroom को चलाना जानते हो तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हो क्योंकि उसमे काफी Advance Features भी मिल जाते है|

Snapseed से फोटो कैसे एडिट करें? 

जो भी फोटो आपने Gcam से ली है उसे ओपन करके शेयर बटन पर क्लिक करना है और आपको Snapseed का भी Option दिखाई देगा उसपे क्लिक करदेना है और आपकी फोटो Snapseed में खुल जायेगी और मुख्य स्क्रीन पर ही कई फ़िल्टर भी मिल जायेंगे अगर चाहे तो उनका भी इस्तेमाल कर सकते है|

सबसे जरुरी चीज़ आपको जो Gcam वाले फोटो में करनी है उसके लिए आपको Tools पर क्लिक करना है उसके बाद सबसे पहला आप्शन Tune Image दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है |

अब अगर आप ऊपर और नीचे की तरफ स्वाइप करते है तो आपको कई options मिल जायेंगे जैसे की Brightness, Contrast, Saturation, Ambiance, Highlights, Shadow और Warmth इनमें से आप कोई भी option Select कर सकते हो|

अगर आप Left और Right में स्वाइप करते हो तो कोई भी चीज़ कम ज्यादा होगी|

लेकिन आपको सबसे पहले Brightness Adjust करनी है उसके बाद Ambiance, Saturation और Highlights इन चारों Options से ही आपकी फोटो काफी बेहतरीन और DSLR लेवल की हो जाएगी और आप चाहें तो और Options को भी अपने हिसाब से Adjust कर सकते हो और अगर आपको अपने फोटो के किसी हिस्से को Select करके अलग से कलर सेट करना हो तो आप Select option का इस्तेमाल कर सकते हो क्योंकि कई बार बैकग्राउंड को सेट करने के चक्कर में Face खराब हो जाता है|

Mobile Photography: फोन से DSLR कैमरे जैसे से फोटो कैसे लें



एक बात का और ख्याल रखना है की आपको Snapseed की Setting में Format and quality को JPG 100% कर देना है जिस से की फोटो की Quality खराब ना हो| आपको फोटो गैलरी में सेव करनी होतो आप EXPORT पर क्लिक करके सीधा फोटो को सेव कर सकते हो|

Lightroom से फोटो कैसे एडिट करें?

सबसे पहले आपको फोटो को Lightroom में ले जाना होगा फोटो को Lightroom में दो तरीके से ऐड कर सकते हो पहला शेयर के जरिये या फिर डायरेक्ट एप्लीकेशन में जा कर Photo Add के Icon पर क्लिक करके उसके बाद All Photos पर क्लिक करना है और आपको वो फोटो दिखाई देगा जो आपने अभी ऐड करा होगा आपको उसपर क्लिक करना है|

Mobile Photography: फोन से DSLR कैमरे जैसे से फोटो कैसे लें



अब आपके सामने काफी Options आ जाएंगे आपको खासकर 3 Options का ही इस्तेमाल करना है पहला Light, दूसरा Color, और तीसरा Effects इनमें ही आपको वो Options मिल जायेंगे जिनके द्वारा आप काफी बेहतरीन फोटो बना सकते हो और उसके बाद शेयर के बटन पर क्लिक कर के फोटो को गैलरी में सेव कर लेना है|

अगर आपको Snapseed और Lightroom चलाने आते हो तो आप Mobile Photography से काफी बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकते हो|




Gcam आपको गूगल से ही डाउनलोड करना पड़ेगा 

Note: हमने जो फोटो Thumbnail में इस्तेमाल की है वो Gcam के द्वारा ली गई है और ये फोटो काफी पुराने फ़ोन से ली गयी है और इसे काफी ज्यादा Compress किया गया है क्योंकि ज्यादा हैवी फोटो अपलोड करने से Page और वेबसाइट की स्पीड पर काफी असर पड़ता है इस फोटो का साइज़ 2MP था और अब 95KB है तो आप देख सकते हो की ये अब ऐसी है तो अपने फुल साइज़ में कैसी होगी|

आजकल 200MP Camera Phones काफी ट्रेंड में है अगर आप उनके बारे में जानना चाहते हो तो इस आर्टिकल को जरुर पड़ें >> 200MP Camera Phone


Post a Comment

Previous Post Next Post